सिलाव: कड़ाह डीह से लापता लड़की को सिलाव थाना पुलिस ने लखनऊ से किया बरामद
Silao, Nalanda | Feb 4, 2025 सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह डीह निवासी एक लड़की इंटर की परीक्षा देने के बाद शनिवार को लापता हो गई थी। इस मामले में लड़की के परिवार द्वारा सिलाव थाना में आवेदन दिया गया था। सिलाव थानाध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे बताया कि इस मामले में कांड संख्या 26/25 दर्ज कर अनुसंधान करते हुए लड़की को लखनऊ से सिलाव थाना लाया गया है और न्यायालय में व्यान के लिए भेजा गया है।