कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में बाइक सवार सिरफिरे ने सास-बहू को मारी टक्कर, घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में एक बाइक सवार युवक ने सड़क पर जा रही सास बहू को जोरदार टक्कर मार दी जिससे सास बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज बुधवार सुबह 8:00 बजे वायरल हो गया।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की बाइक सवार युवक पीछे से आता है और सड़क पर जा रही दोनों महिलाओं को टक्कर मारते हुए आगे निकल जाता है।