कानपुर: किदवई नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व सांसद को जूते का गुलदस्ता देने वाले नेताओं को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
किदवई नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ भाजपा नेताओं ने अभद्रता की थी और जूते का गुलदस्ता देकर विरोध दर्ज कराया था।प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने पांच नेताओं को कारण बताओ नोटिस मंगलवार शाम 5 बजे जारी किया है।