बाढ़ काजीचक मुहल्ले वार्ड संख्या 23 के निवासी एक बैंक अधिकारी जिनका नाम रवि रंजन कुमार है की सड़क दुर्घटना में दुःखद मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम लायी है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों ने लगभग साढ़े 10 बजे बताया कि मृतक रविरंजन कुमार हरनौत के ग्रामीण बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।