फतुहा: फतुहा को अनुमंडल बनाने की मांग तेज, विधायक डॉ. रामानंद यादव ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह
Fatwah, Patna | May 23, 2026 फतुहा को पूर्ण अनुमंडल बनने की मांग फतुहा विधायक डॉ रामानंद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से किया है। उन्होंने बताया कि कई बार विधानसभा में भी हमने फतुहा को पूर्ण अनुमंडल की दर्जा देने की मांग कर चुके हैं। फतुहा पुलिस अनुमंडल तो है लेकिन सिविल अनुमंडल पटना सिटी में है। जिससे फतुहा,दनियावां,खुसरूपुर के आम जनता,बुजुर्ग व महिलाओ को समय व पैसे बर्बाद होते है।