बरहट: गादी कटौना गांव में जनसुराज टीम के द्वारा पीके यूथ क्लब खोला गया
Barhat, Jamui | Mar 10, 2024 बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गादी कटौना गांव में शनिवार को जनसुराज टीम के द्वारा पीके यूथ क्लब खोला गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया कपिलदेव प्रसाद, जनसुराज टीम के सतविंदर सिंह एवं चंद्रकांता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं क्लब का संचालन सही तरीके से करने को लेकर एक कमिटी का भी गठन किया गया।