करतला: भगवान भरोसे शिक्षा व्यवस्था! स्कूल समय पर शिक्षक गायब, बच्चों की पहले ही छुट्टी
Kartala, Korba | Jul 2, 2026 कोरबा जिले की सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मामला ग्राम पंचायत मुढूनारा के शासकीय प्राथमिक शाला बनखेता का है, जहां कार्यालयीन समय के दौरान बच्चों को समय से पहले छुट्टी दे दी गई और शिक्षक स्कूल से नदारद मिले। आरोप है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह