फिरोज़ाबाद: दोस्त संग ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सवार व्यक्ति दरवाजे पर पैर लटकाकर था बैठा, गंभीर घायल, टूण्डला रेलवे स्टेशन पर उतारा
मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी अजय नोयडा से दोस्त संग किशनगंज जाने को ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। दोस्त के अनुसार दरवाजे पर पैर लटकाकर बैठा था इसी दौरान किसी खंभे से पैर टकराने पर घायल हो गया। जीआरपी टूण्डला क्षेत्र टूण्डला रेलवे स्टेशन पर उसे उतार पहले टूण्डला सीएचसी ले जाया गया। वहां से 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल रैफर किया गया।