फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र मालवीय नगर में पेयजल किल्लत, पानी का टैंकर पहुँचा, भरते समय पीछे खिसकाने से कुचली महिला की उंगली
थाना दक्षिण क्षेत्र मालवीय नगर में पेयजल किल्लत है। बीती रात पानी का टैंकर वहां नगर निगम द्वारा जलकल से भिजवाया गया था। महिला गीता पीछे अपने बर्तन को भर रही थी तभी चालक ने पीछे टैंकर खिसका दिया, जिससे महिला के हाथ की उंगली कुचल गई। चीख सुनकर टैंकर रोका गया, महिला को आनन फानन में देर रात उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।