फिरोज़ाबाद: शहर के ककरउ कोठी से आगे शनिदेव मंदिर के पास बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल
शहर के ककरउ कोठी से आगे शनिदेव मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। युवक का नाम उसके पास मिले आधार कार्ड के हिसाब से पुष्पेंद्र प्रताप पुत्र जगदीश निवासी परीक्षतपुर थाना नारखी बताया गया।