करछना: रवनिका कबरा ग्राम सभा में सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के द्वारा की गई बैठक
करछना तहसील क्षेत्र के रवनिका कबरा ग्राम सभा में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की प्रयागराज मंडल अध्यक्ष मंजू राज आदिवासी की अगवाई में सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सैकड़ो की संख्या में यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।