सतना। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा में शुक्रवार की देर रात भर्ती मरीज द्वारा कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। आरोपी कमजोरी की वजह से वार्ड में भर्ती था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है,शिकायत की बिना पर उंचेहरा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी।