पीरटांड: हुट्टी बाजार निवासी कालिदास मधवा सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
हुट्टी बाजार निवासी कालिदास मधवा के पास सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। बुधवार शाम 6 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि राजू दास का 38 वर्षीय पुत्र कालिदास अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ बाईक से अहिल्यापुर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी बीच माधवा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से इसके बाईक की टक्कर हो गई।