पीरटांड: खुखरा पंचायत के ताराटाँड आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को गर्म पोशाकें वितरित की गईं
पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ताराटाँड में सोमवार को 10 बजे से नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच गर्म पोशाक का वितरण किया गया। इस दौरान खुखरा पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक द्वारा यहां स्वेटर वितरित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं स्थानीय महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।