पीरटांड: गिरिडीह का पहला बायो डायवर्सिटी पार्क कुम्हारलालो में निर्माणाधीन, वन विभाग ने दी जानकारी
गिरिडीह जिले में पहला बायो डायवर्सिटी पार्क कुम्हारलालो में बन रहा है। मंगलवार को 12 बजे वन विभाग के अधिकारियों ने इसके खासियत की जानकारी दी।बताया गया कि ये पार्क 90 हेक्टेयर में बनकर तैयार होगा, इसे वन विभाग के द्वारा बनवाया जा रहा है। वहीं माना जा रहा है यह पार्क 2026 में मार्च महीने में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।