शिमला ग्रामीण: वीके शर्मा की बड़ी मांग: हिमाचल में अर्द्ध सैनिक कल्याण बोर्ड जल्द बनाएं
वीके शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार और राजनीतिक दलों से अर्द्ध सैनिक कल्याण बोर्ड बनाने की मांग की। बैठक में अर्द्ध सैनिकों की पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं पर भी जोर दिया गया। संघ ने सरकार से तेजी से कार्रवाई की अपील की है।