बागपत: रजवाहे में मिले लावारिस शव का अंतिम संस्कार करने पर नई बस्ती बागपत के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लगाया जाम
नौरौजपुर गुर्जर रोड की नई बस्ती निवासी कपिल ने शुक्रवार की रात करीब साढे दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि चाचा कृष्णपाल भटठे पर ईंट पथाई का कार्य करते थे। 26 अप्रैल को घर से कोयले से लदा ट्रक खाली करने के लिए घर से बोलकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी बरामदगी को कोतवाली आए, लेकिन पुलिस से बगैर मिले ही वापस लौट गए थे।