श्री गंगानगर: कलेक्ट्रैट सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 16, 2026
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में शनिवार को दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, लंबित प्रकरणों, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, गिरदावरी, भूमि आवंटन, राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों, सीआरपीसी प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।