हटा: हटा के नवोदय वार्ड में शादी के बीच घर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Hatta, Damoh | Apr 27, 2026 हटा नगर के नवोदय वार्ड में वैवाहिक कार्यक्रम के बीच चोरी की वारदात सामने आई है,यंहा मोती साहू के मकान में नकदी,सोने चांदी के जेवर आदि अज्ञात चोरों ने पार कर दिए,पीड़ित परिवार अपने पारिवारिक शादी समारोह में व्यस्त था और सोमवार सुबह करीब 9 बजे वारदात का पता चलाघटना के बाद पीड़ित मोती साहू परिजनों के साथ हटा पुलिस थाना पँहुचे और पुलिस को आवेदन दिया