होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: भाजपा कार्यालय में सांसद संघटनात्मक बैठक में शामिल हुए, कार्यकर्ताओं से की चर्चा
दर्शन सिंह चौधरी रविवार को करीब 3 बजे नर्मदापुरम जिला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक के दौरान सांसद ने आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से भी चर्चा की।