भोगनीपुर: चौकी गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, सचिव ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं
विकासखंड मालसा के चौकी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सचिव रविप्रतापसिंह ने ग्रामीणों की शिकायते सुनी और उनका निस्तारण किया। ग्राम चौपाल में कुल 6 शिकायते आई। सचिव रविप्रतापसिंह ने कहा कि आवास का सर्वे पूरा हो चुका है सूची में नाम होने पर ही आवास मिलेगा। किसी के बहकावे में न आए।