कसडोल: भुसडीपाली के ग्राम सभा में सरपंच पति का विवादित व्यवहार, ग्रामीणों को धमकाने का वीडियो हुआ वायरल
कसडोल। जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत बुधवार को 116 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना, विकास कार्यों की समीक्षा करना तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा करना था। इसी बीच ग्राम पंचायत भुसडीपाली की ग्राम सभा से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां सरपंच पति द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार और धमका