हरदोई: सधिनावां कुरसेली मार्ग पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में बहनोई की मौके पर मौत, साला हुआ गंभीर घायल
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र के सधिनावां कुरसेली मार्ग पर बाइक पर सवार साले बहनोई की बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण चालक बहनोई की मौके पर मौत हो गई जबकि साले की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने लखनऊ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया