हरदोई: सी॰एस॰एन॰ मैदान पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने अण्डर-14, 16, 19, 25 और रणजी के लिए ट्रायल लिया
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2025 हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रायल में 163 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्टर द्वारा चयन करने के उपरान्त समस्त आयु वर्ग की अलग अलग जनपद की टीमे गठित की जाएगी, जो लखनऊ मंडल में हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेगी ।