हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य मंत्री संजय गंगवार ने फीता काटकर किया
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2025 मंत्री संजय गंगवार ने प्रेक्षागृह के परिसर में स्थापित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उनके द्वारा 10 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल वितरित की गयी जिसे पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर ख़ुशी आ गयी। इसके पश्चात उन्होंने 117 करोड़ की 67 निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन रहे।