हरदोई: पिहानी पुलिस ने धारा 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त तौसीफ अन्सारी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2025 21 मार्च को वादी द्वारा थाना पिहानी पर तहरीर दी गयी थी कि अभियुक्त तौसीफ अन्सारी निवासी ग्राम खटेली थाना पिहानी वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस सम्बन्ध में थाना पिहानी पर अभियुक्त तौसीफ अन्सारी पर धारा 87 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को पूर्व में सकुशल बरामद कर लिया गया था।