कटंगी: ग्राम बासी में तालाब की पार काटने पर हुआ बवाल, ग्रामीण पहुंचे थाने
जनपद पंचायत कटंगी के ग्राम बासी के 50 से अधिक ग्रामीण किसान मंगलवार की सुबह थाने पहुंचे। इन किसानों ने आरोप लगाया कि गांव के ही 04 किसानों ने अपने स्वार्थ के लिए स्वयं के तालाब की पार को तोड़ दिया। जिससे गांव के करीब 50 से अधिक किसानों की 100 से 150 एकड़ की खेती में जलभराव हो गया है और धान की पौध बह गई है। किसानों ने भारी नुकसान हुआ है।