दमोह: ग्रा.बांसा तारखेड़ा के फालूदा,दूध,पनीर, किराना दुकान विक्रेताओं की दुकानों का खाद्य विभाग ने किया औचक निरीक्षण
Damoh, Damoh | Apr 13, 2024 खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने कार्यवाही करते हुए ग्राम बांसा तारखेड़ा के फालूदा, आइसक्रीम, दूध, पनीर, किराना खाद्य पदार्थ विक्रेताओं एवं नाश्ता दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की कार्यवाही में सागर रोड स्तिथ भेरूनाथ फालूदा आइसक्रीम, विपिन किराना, निर्यन फूड्स एवं अन्य खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया गया।