दमोह: जटाशंकर कॉलोनी में अज्ञात आरोपियों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम, घटना का CCTV फुटेज आया सामने
Damoh, Damoh | Apr 12, 2024 दमोह शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले जटाशंकर कॉलोनी से अज्ञात आरोपियों के द्वारा सूने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की घटना सामने आई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो मे साफ तौर पर आरोपी घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।