दमोह: आकाशीय बिजली गिरने से पलंदी चौराहा पर मकान निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर की मौत, डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | Apr 12, 2024 दमोह जिले में आज अचानक हुई बारिश और तेज आंधी तूफान के बीच जगह जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई है। इसी क्रम में आज शहर के पलंदी चौराहा ओवर ब्रिज के पास मकान का काम करते वक्त अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद नोहटा थाना अंतर्गत आने वाले शीषपुर निवासी राजकुमार पिता किशऊ रैकवार उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई।