दमोह: ग्राम रियाना में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग घायल, तीन पालतू कुत्तों की मौत
Damoh, Damoh | Apr 13, 2024 दमोह ब्लॉक के ग्राम पंचायत रिहाना में बरसात के साथ बिजली गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए हैं वहीं तीन पालतू कुत्तों की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी अनुसार सचिन लोधी उम्र 10 वर्ष व उसकी मौसी कल्लो लोधी जो की शादी समारोह में आई थी आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उनका इलाज जारी है।