सांगोद: सांगोद के घासखेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद, दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल, बपावर पुलिस जांच में जुटी
Sangod, Kota | Jul 6, 2026 सांगोद क्षेत्र के घासखेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। बपावर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दो महिलाओं और एक नाबालिग बालिका घायल हो गईं। गंभीर हालत में दो घायलों को कोटा रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घर के पास रेवड़ी यानी कूड़ा डालने की जगह को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।