कोटा ग्रामीण के थाना मोडक की कार्रवाई, अवैध डोडा चुरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
एनएच-52 पर दरा गांव अबली मीणी महल के पास नाकाबंदी के दौरान झालावाड़ की तरफ से आ रही कार को रोकने का इशारा किया तो चालक कार घुमाकर तेज गति से शिव मंदिर की तरफ भागा। पुलिस ने पीछा कर कार को डिटेन किया। तलाशी में कार से 101.460 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने कार सहित पंजाब के संगरूर जिले के खनोरी मंडी निवासी करनदीप सिंह और जोन विल्सन वर्ष को गिरफ्तार किया। थाना मोडक में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Sangod, Kota | Jul 13, 2026