मोहनिया: वनभोज होटल कुदरा के मालिक ने अपने आवास पर हुई चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर डीआईजी को दिया आवेदन
Mohania, Kaimur | Jan 23, 2025 कैमूर जिले के कुदरा शहर के वन भोज होटल कुदरा के मालिक सोनू गुप्ता के घर में चोरों द्वारा बीते साल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। कुदरा थाना में मामला दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज सोनू गुप्ता ने डीआईजी हरप्रीत कौर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।