मोहनिया: पचपोखरी में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति को लगी गोली, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Jan 22, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पचपोखरी में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें एक बाराती को गोली लग गई वह घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी कुदरा पुलिस को मिलने के बाद दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।