मोहनिया: मां मुंडेश्वरी इको पार्क में निर्माण को लेकर कोलकाता से आए कारीगर आज बने आकर्षण का केंद्र
Mohania, Kaimur | Jan 21, 2025 कैमूर जिले के मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में स्थित इको पार्क में वन्यजीवों को सीमेंट से बनाकर जीवंत रूप देने का प्रयास किया गया है। जिसको लेकर कैमूर डीएफओ चंचल प्रशासम ने बताया इस निर्माण को लेकर कोलकाता से अनुभवी कारीगरों को बुलाया गया था यह बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र है।