मोहनिया: लालापुर में घर के बाहर खेलने के दौरान 2 वर्षीय बच्चा हुआ गुम, परिजन खोजबीन में जुटे, पुलिस को दी गई सूचना
Mohania, Kaimur | Jan 22, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर में घर के बाहर खेलने के दौरान 2 वर्षीय बच्चा श्रेयांश पाल अचानक गायब हो गया। बच्चा काफी देर तक गायब रहा तो परिजनों ने खोज बिन शुरू किया कहीं पता नहीं चलने पर कुदरा पुलिस को सूचना दी गई। श्रेयांश पाल लालापुर के रहने वाले सुरेंद्र पाल के पुत्री नीतू देवी का दो वर्षीय पुत्र बताया जा रहा है।