सिमरी बख्तियारपुर: सलखुआ में जेवर की दुकान में अज्ञात चोरों ने की चोरी
सलखुआ बाजार में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने भूषण सोनी की ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया। चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और तिजोरी तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय व्यवसायी और दुकानदारों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर चोरी हुए सामान की बरामदगी