गया टाउन सीडी ब्लॉक: गोलीकांड में घायल ज्वेलर्स व्यवसायी से मिलने एएनएमएमसीएच पहुंचे एसएसपी, कहा- गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक ज्वेलरी दुकानदार को गोली मारकर जेवरात और नगद रुपये लूट लेने की घटना की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी और सिटी एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी टीम तत्काल एएनएमसीएच अस्पताल बुधवार की रात 1बजे पहुंचे।