बड़हिया: बड़हिया प्रखंड के गंगा सराय पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए जिला प्रभारी मंत्री
मंगलवार को बड़हिया प्रखंड के गंगा सराय पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ. अपराह्न 1 बजे यहां जिला प्रभारी मंत्री सह मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सुनील कुमार शिविर में शामिल हुए.मौके पर डीएम शैलेंद्र कुमार,एसपी प्रेरणा कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ दिया गया. शिविर में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए.