जहानाबाद में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए बुधवार को पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।