जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव हाजीपुर में ADM प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
भोपा क्षेत्र के गांव हाजीपुर में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार शाम 4:00 के आसपास विकास कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए गांव में जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में निरीक्षण किया। आपको बताते चले मुजफ्फरनगर का हाजीपुर गांव विकास कार्यों से पिछड़ा हुआ गांव माना जाता था जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इस गांव की हालत और तस्वीर बदली है।