मंझनपुर: मंझनपुर में जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मंगलवार को मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी मधुसूदन ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर तक गई है। इस मौके पर शिक्षा स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।