मंझनपुर: मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में 14 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल, प्राचार्य ने किया निरीक्षण
मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में दो दिन पहले हुए 14 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहे। सभी मरीज स्वस्थ हैं और तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। सोमवार को समय 12 बजे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने ऑपरेशन वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ऑपरेशन टीम की सराहना की है।