मंझनपुर: ईद पर सौहार्द की ऐतिहासिक मिसाल, अड़ाहरा गांव में समाजसेवी ने 1200 हिंदू परिवारों को दिया सम्मान
अड़ाहरा गांव में समाजसेवी इंतेजार रिज़वी ने ईद के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भव्य ईद मिलन समारोह आयोजित किया। इस आयोजन में 1200 हिंदू परिवारों को आमंत्रित किया गया, जहां 700 महिलाओं को साड़ी, 300 पुरुषों को गमछा और 200 बच्चों को बनियान देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी को सेवइयां खिलाई गई है।