मंझनपुर: स्कूल गई छात्रा का अपहरण, शिकायत के बावजूद चरवा थाना पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, एसपी से की गई शिकायत
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 22 मार्च को स्कूल गयी एक छात्रा अचानक से लापता हो गयी। परिजनो ने खोजबीन की पर उसका कोई पता नही चला। पीड़ित परिजनो ने गाँव के ही एक युवक के ऊपर अपहरण का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। पर छात्रा की माँ का अरोप है कि सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि है।