मंझनपुर: आईजी के निरीक्षण से पहले मंझनपुर थाना हुआ अलर्ट, एएसपी ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया गहन परीक्षण
प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम गौतम के 1 अप्रैल को प्रस्तावित वार्षिक निरीक्षण से पहले कौशाम्बी पुलिस अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इसी क्रम में सोमवार की रात करीब 8:30 अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने थाना मंझनपुर का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।