मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस ने पटेल चौराहे पर चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंझनपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना मंझनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पटेल चौराहा से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक सिंह निवासी भेलखा और सूर्यप्रताप श्रीवास्तव निवासी ग्राम घना का पूरा के रूप में हुई है।