शाहजहांपुर: लश्करपुर में घर में घुसकर महिला पर किया हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर के ग्राम लश्करपुर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पुष्पेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून को कल्लू, सौरभ, अनुज, लल्ला और रूचि ने घर में घुसकर उनकी चाची ममता देवी पर लाठी-डंडों व हंसिये से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ममता देवी का हाथ टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।