मंडला: नगर पालिका का कारनामा: नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहा तक सड़क के बीच बिजली के पोल पर बना दी सड़क
Mandla, Mandla | Apr 9, 2026 मंडला में नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहा तक कराए गए सड़क डामरीकरण कार्य में बड़ी खामी देखने को मिली है। सड़क निर्माण के दौरान बीचों-बीच लगे बिजली के पोलों को हटाए बिना ही पूरी सड़क तैयार कर दी गई। इस लापरवाही के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।